मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014
शुभ मुहूर्त में करे दीपावली पूजन :- पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003
शुभ मुहूर्त में करे दीपावली पूजन :- पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003
कार्तिक कृष्ण अमावश्या दिन गुरुवार को श्री महालक्ष्मी पूजन किया जायेगा , इस बार दीपावली में विशेष संयोग बन रहा है, जो राज्य व देश के लिए उत्तम है. गुरुवार को शाम चार बजे चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर रहा है. साथ ही तुला राशि में सूर्य, चंद्र, शुक्र व शनि चार ग्रहों की युति हो रही है.
शनि उच्च राशि का और सूर्य नीच राशि का है. हालांकि उच्च ग्रह के साथ नीच ग्रह की युति भी फलदायक होती है. इससे शनि के साथ सूर्य भी उत्तम फल देनेवाला है. दीपावली में अमावस्या तिथि, प्रदोष काल, शुभ लग्न व चौघडि़या मुहूर्त का विशेष महत्व है.
इस दिन सूर्यास्त 5.37 बजे होगा. इस अवधि से लेकर 8.14 बजे तक प्रदोष कल रहेगा. इस समय दीपावली पूजन करना अति उत्तम रहेगा. साथ ही प्रदोष काल के स्थिर लग्न में पूजन करना उत्तम है. जो शाम 6.41 बजे से 8.37 बजे तक रहेगा. इस समय प्रदोष काल व स्थिर लग्न के साथ होने से पूजा करना शुभ फलदायी है.
इस दिन अमावश्या तिधि मध्यरात्रि उपरांत 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगी ,
चित्रा नक्षत्र रात्रि 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगा , गुरुवार को चित्रा से बना चर योग सर्वसिद्धिदायक रहेगा।
आज के दिन राहुकाल दिन में 1:30 pm से 3pm बजे तक रहेगा
*शुभ मुहूर्त में करे दीपावली पूजन*
इस दिन गृहस्थ और व्यापारी दोनों वर्गों के लोग पूजा करते हैं. व्यापारी इस दिन बही-खाता बदलते हैं, वहीं, गृहस्थ प्रदोष काल में महालक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं. शास्त्रों के अनुसार दीपावली में गोधूलि लग्न से आरंभ होनेवाली पूजा महानिशिथ काल अर्थात अर्धरात्रि तक की जाती है.
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार स्थिर लग्न में वृष , सिंह, वृश्चिक, कुम्भ ये चार लग्न पूजा के लिए सर्वोत्तम समय माना गया है.
गुरुवार के दिन अमावश्या होने के कारण आज धनु लग्न में पूजा करना व्यापारी वर्ग के लिए शुभ है क्योंकी धनु राशि का स्वामी गुरु को माना गया है
धनु लग्न 10:37 से 12:41 तक है
मीन लग्न 15:45 से 17:21 तक है
चर का चौघड़िया भी 10:41 से शुरू होगा जो पूजा और हवन के लिए शुभ समय है
मकर लग्न 12:41 से 14:25 तक रहेगा, जिसमे लाभ अमृत का चौघड़िया श्रेष्ठा तो राहुकाल नष्ट रहेगा
लग्नेश शनि कर्म और कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी करेगा साथ ही लग्न पर उच्च गुरु का प्रभाव और भी शुभ है
कुम्भ लग्न 14:25 से 15:54 तक रहेगा साथ ही दोपहर 3 बजे राहु काल समाप्त हो जायेगा
घर में दीपावली पूजन और रात्रि के लग्न मुहूर्त ----
दीपावली की रात्रि बेला में अमृत, चर , रोग, काल, लाभ , उद्वेग , शुभ और अमृत के 8 चौघड़िया मुहूर्त आयेगे
सायंकाल 17:40 से अमृत का चौघड़िया शुरू होगा
19:15 से चर का चौघड़िया ,20:52 से रोग का और 22:28 से काल का ,
24:4 से लाभ का चौघड़िया शुरू होगा जो की रात्रि 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा
मेष लग्न सायं 17:21 से प्रारम्भ
वृष लग्न रात्रि 18:58 से चर का चौघड़िया और वृष राशि दोनों का स्वामी शुक्र है ,
इस लग्न में पूजा करना और भी शुभ है
मिथुन लग्न रात्रि 20:55 से प्रारम्भ होकर 23:9 तक रहेगा लग्नेश बुध राहु से ग्रसित है साथ ही रोग का चौघड़िया 20:52 से शुरू होगा जो उतना शुभ नहीं होता है , इसके लिए पहले बुध का पूजन कराकर दीपावली का पूजन करने से शुभ परिणाम मिलेंगे
कर्क लग्न 23:09 से प्रारम्भ होकर रात्रि 01:28 रहेगा , इस समय माँ लक्ष्मी का समुद्र से पादुर्भाव हुआ था जी निशिथकाल माना गया है इस समय घर में माँ लक्ष्मी का पूजन और हवन करने से माँ लक्ष्मी का भंडार हमेशा भरा रहता है
इस वर्ष प्रदोष काल सूर्यास्त के 6 घटी अर्थात रात्रि 20: 4 तक महालक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है.
उसके बाद तांत्रिक जगत व मंत्र सिद्धि के लिए सिंह लग्न में पूजा करना उत्तम माना गया है, जो अर्धरात्रि 1.28 बजे से प्रारम्भ होगा
दीपावली के इस पर्व पर प्रकाश की प्रत्येक किरण आपके जीवन में स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशियों की स्वर्णिम सौगात व सन्देश लाये, यही मेरी शुभ कामना ... मंगलकामनाओं सहित दीपावली के पावन पर्व की आपको सपरिवार बधाई व हार्दिक शुभकामनाएँ. पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Pandit Kaushal Pandey
पित्र दोष कारन और निवारण :- कौशल पाण्डेय +919968550003
पित्र दोष कारन और निवारण :- कौशल पाण्डेय +919968550003 ज्योतिष शास्त्र में अनेक योग ऐसे है कि उनसे पता चलता है कि हमारे जीवन में जन्म से पू...
-
श्री सूक्त का पाठ :- पंडित कौशल पाण्डेय +919968550003 कई बंधू है जो धन के कारन आज बहुत परेशान है कई ऐसे भी है जिनके पास धन है तो सुख शांति...
-
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई :- कौशल पांडेय श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज कहते हैं। जनमानस में यह हरियाली तीज के नाम ...
-
आप की कुंडली आप के जीवन में प्रकाश ला सकती है:- पंडित के एन पाण्डेय (कौशल) +919968550003 जन्म पत्रिका से अनेक लाभ है ... जो इस प्रकार से है...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें