रविवार, 7 दिसंबर 2014

अंक ज्योतिष :- पंडित कौशल पाण्डेय +919968550003


#अंक ज्योतिष :- पंडित कौशल पाण्डेय +919968550003 



अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तारीख के कुल योग को मूलांक कहते है , DD :MM :YYYY के कुल योग को भाग्यांक कहते है, मूलांक और भाग्यांक के अनुसार काम करने से जीवन में रुके हुए काम पुरे होते चले जाते है :- अंकज्योतिष में नौ ग्रहों सूर्य, चन्द्र, गुरू, यूरेनस, बुध, शुक्र, वरूण, शनि और मंगल की विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है।

इन में से प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक कोई एक अंक निर्धारित किया गया है, कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है। ये नौ ग्रह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। 

आइये जाने किस अंक का कौन स्वामी है :- 
जन्म तारीख 1, 10, 19, 28 का मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है 
2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक- 2 स्वामी चंद्रमा
 3, 12, 21, 30 मूलांक- 3, स्वामी गुरू
 4, 13, 22, 31 मूलांक 4 का स्वामी- राहु 
5, 14, 23 मूलांक 5 स्वामी बुध 
6, 15, 24 मूलांक 6 स्वामी शुक्र 
7, 16, 25 मूलांक 7 स्वामी केतु 
8, 17, 26 मूलांक 8 स्वामी- शनि- 
9, 18, 27 मूलांक 9 स्वामी मंगल 

आइये जाने भाग्यशाली अंक, अंको के रंग और शुभ दिशा मूलांक 
1 : यह अंक स्वतंत्र व्यक्तित्व का धनी है। इससे संभावित अंह का बोध, आत्म निर्भरता, प्रतिज्ञा, दृढ़ इच्छा शक्ति एवं विशिष्ट व्यक्तित्व दृष्टि गोचर होता है। इसके स्वामी सूर्य हैं. जिस व्यक्ति का जन्म समय 21 जुलाई से 28 अगस्त के मध्य हो, का प्रभाव सूर्य के नियंत्रण में होता है, 

इनके लिए शुभ तिथि 1,10,19 एवं 28 तारीख है. चार अंक से इनका जबरदस्त आकर्षण होता है. इनके लिए शुभ दिन रविवार एवं सोमवार है, तो शुभ रंग पीला, हरा एवं भूरा है. ये अपने ऑफिस, शयनकक्ष परदे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग इन्हीं रंगों में करें, तो भाग्य पूर्णत: साथ देता है. इस मूलांक के व्यक्ति शासन के शीर्ष पद पर देखे जाते हैं. छह एवं आठ अंक वाले इनके शत्रु हैं. इनकी शुभ दिशा ईशान कोण है. 

मूलांक 2 : अंक दो का संबंध मन से है। यह मानसिक आकर्षण, हृदय की भावना, सहानुभूति, संदेह, घृणा एवं दुविधा दर्शाता है। इसका प्रतिनिधित्व चन्द्र को मिला है, इस अंक का स्वामी चंद्रमा है 2,11, 20, 29 तारीख अति शुभ हैं. रविवार, सोमवार एवं शुक्रवार श्रेष्ठ दिन हैं. सफेद एवं हल्का हरा इनके शुभ रंग हैं.

 मूलांक 3 : इस अंक के स्वामी देव गुरु वृहस्पति हैं .इससे बढ़ोत्तरी, बुद्धि विकास क्षमता, धन वृद्धि एवं सफलता मिलती है। 3, 12, 21 एवं 30 तारीख इनके लिए विशेष शुभ हैं. मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार श्रेष्ठ है. पीला एवं गुलाबी रंग अतिशुभ है. शुभ माह जनवरी एवं जुलाई है. दक्षिण, पश्चिम एवं अग्नि कोण श्रेष्ठ दिशा है. 

मूलांक 4 : इस अंक से मनुष्य की हैसियत, भौतिक सुख संपदा, सम्पत्ति, कब्जा, उपलब्धि एवं श्रेय प्राप्त होता है। इसका प्रतिनिधि हर्षल और राहु हैं. 2, 11, 20 एवं 29 तारीख शुभ है. रविवार, सोमवार एवं शनिवार श्रेष्ठ दिन हैं, जिसमें शनिवार सर्वश्रेष्ठ है. नीला एवं भूरा रंग शुभ है. 

मूलांक 5 : इस अंक का स्वामी बुध है. शुभ तिथि 5, 14 एवं 23 है. सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार श्रेष्ठ है. उसमें शुक्रवार सर्वाधिक शुभ है. सफेद, खाकी एवं हल्का हरा रंग इनके लिए शुभ है. इनके लिए अशुभ अंक 2, 6 और 9 है. 

मूलांक 6 : इस अंक का स्वामी शुक्र है. छह का अंक वैवाहिक जीवन, प्रेम एवं प्रेम-विवाह, आपसी संबंध, सहयोग, सहानुभूति, संगीत, कला, अभिनय एवं नृत्य का परिचायक है।शुभ तिथि माह की 6,15 एवं 24 तारीख है. मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार श्रेष्ठ दिन है जिसमें शुक्रवार सर्वश्रेष्ठ है. आसमानी, हल्का एवं गहरा नीला एवं गुलाबी रंग शुभ हैं. लाल एवं काले रंग का प्रयोग वर्जित है. 

मूलांक 7 : इस अंक का स्वामी केतु है. सात का अंक आपसी ताल मेल, साझेदारी, समझौता, अनुबंध, शान्ति, आपसी सामंजस्य एवं कटुता को जन्म देता है।महीना के 7, 16 एवं 25 तारीख सर्वश्रेष्ठ है. 21 जून से 25 जुलाई तक का समय भी श्रेष्ठ है. रविवार, सोमवार एवं बुधवार श्रेष्ठ हैं. जिसमें सोमवार सर्वश्रेष्ठ है. शुभ रंग हरा, सफेद एवं हल्का पीला है. 

मूलांक 8 : इस अंक का स्वामी शनि हैं. 8, 17 एवं 26 तारीख श्रेष्ठ तिथि हैं.शनि का अंक होने से इस अंक से क्षीणता, शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक कमजोरी, क्षति, हानि, पूर्ननिर्माण, मृत्यु, दुःख, लुप्त हो जाना या बहिर्गमन हो जाता है, रविवार, सोमवार एवं शनिवार शुभ हैं. जिसमें शनिवार सर्वाधिक शुभ है. भूरा, गहरा नीला, बैगनी, सफेद एवं काला शुभ रंग है. हृदय एवं वायु रोग इनके प्रभाव क्षेत्र हैं. दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व दिशा शुभ हैं. 

मूलांक 9 : अंक नौ का स्वामी मंगल है. इस मूलांक के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव सर्वाधिक है.यह अन्तिम ईकाई अंक होने से संघर्ष, युद्ध, क्रोध, ऊर्जा, साहस एवं तीव्रता देता है। इससे विभक्ति, रोष एवं उत्सुकता प्रकट होती है। इसका प्रतिनिधि मंगल ग्रह है जो युद्ध का देवता है 9, 18 एवं 27 श्रेष्ठ तारीख है. मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार शुभ दिन है. गहरा लाल एवं गुलाबी शुभ रंग है. पूर्व, उत्तर-पूर्व एवं उत्तर-पश्चिम दिशा अतिशुभ हैं. हनुमान जी की अराधना श्रेष्ठ है.

अधिक जानकारी के लिए मिले अथवा संपर्क करे 
पंडित कौशल पाण्डेय
श्री राम हर्षण शांति कुञ्ज , दिल्ली
+919968550003

राहुकाल:- पंडित कौशल पाण्डेयl +919968550003


राहुकाल- पंडित कौशल पाण्डेय




 राहुकाल में शुभकार्य करना वर्जित हैं। ऐसा माना जाता है कि यह समय क्रुर ग्रह राहु के नाम से है जो पाप ग्रह माना गया है। इसलिए इस समय में जो भी कार्य किया जाता है वो पाप ग्रस्त हो जाता है और असफल हो जाता है। 

रविवार को शाम 04:30 से 06 बजे तक राहुकाल होता है। 
सोमवार को दिन का दूसरा भाग यानि सुबह 07:30 से 09 बजे तक राहुकाल होता है। 
मंगलवार को दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल होता है। 
बुधवार को दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल माना गया है। 
गुरुवार को दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक का समय यानि दिन का छठा भाग राहुकाल होता है। 
शुक्रवार को दिन का चौथा भाग राहुकाल होता है। यानि सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक का समय राहुकाल है। शनिवार को सुबह 09 बजे से 10:30 बजे तक के समय को राहुकाल माना गया है। 

कई बार हम कही घर से बहार जाते है और हमें बिना कारन ही परेशानी होती है , वो दिशा शूल होता है , आप अपनी यात्रा को सुखद पूर्वक और मंगलमय बनाने के लिए ये उपाय करे - सोमवार और शनिवार को पूर्व (East) दिशा रविवार और शुक्रवार को पश्चिम (West) दिशा मंगल वार और बुधवार को उत्तर (North( दिशा गुरु वार को दक्षिण (South) दिशा सोमवार और गुरूवार को (अग्ने ) south east रविवार और शुक्रवार को (नेतरअगये ) south west मंगलवार को (वायवे ) north west बुध और शनि को (ईशान ) north east दिशा शूल होता है| अर्थात इस दिन इन दिशायो की और यात्रा नहीं करनी चाहिए|बुध को उत्तर दिशा का स्वामी होते हुए भी बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा निषिद है| दिशा शूल से बचा जा सकता है और आप अपनी यात्रा को मंगलमय बना सकते है| रविवार = दलिया और घी खा करे जाये . सोमवार = दर्पण देख कर जाये . मंगलवार = गुड खा कर जाये . बुधवार = धनिया या तिल खा कर जाये . वीरवार = दही खा कर जाये . शुक्रवार = जों खा कर जाये . शनिवार = अदरक या उड़द खा कर जाये .

अधिक जानकारी के लिए मिले अथवा संपर्क करे 
पंडित कौशल पाण्डेय
श्री राम हर्षण शांति कुञ्ज , दिल्ली
+919968550003

मांगलिक दोष या योग :- पंडित कौशल 09968550003


मांगलिक दोष या योग :- पंडित कौशल अधिकांश ज्योतिषी सिर्फ मंगल ग्रह को १,४,७,८,१२ भाव में होने से ऐसे जातक की कुंडली में मांगलिक दोष बता देते है साथ में ये भी बता देते है की कोई शुभ ग्रह देख रहा हो तो दोष हट जाता है या कुछ साल के बाद मंगल अपना प्रभाव नहीं दिखाता है , मांगलिक दोष की अनेक भ्रान्तिया इस समाज में फैली है अगर लड़का मांगलिक है तो उसे मांगलिक से ही विवाह करना चाहिए या उसे पत्नी सुख नहीं मिलेगा मेरे हिसाब से ऐसा कुछ नहीं है ज्योतिष में मंगल को सेनापति कहा गया है और यह ऊर्जावान ग्रह हैं, जिसे लोग मांगलिक दोष मान रहे हैं वो दोष नहीं बल्कि एक मांगलिक योग है। दांपत्य जीवन में स्त्री तथा पुरुष दोनों को समान रूप से प्रभावित करने वाले ग्रह की दोषपूर्ण स्थिति को मंगल दोष नाम दे दिया गया। ज्योतिषीय सिद्धांतों के अनुसार अशुभ ग्रह जिस भाव में बैठते हैं, उसी की हानि करते हैं। अतः भावी वर, या वधू की कंडली में लग्न भाव (शरीर), सुख भाव (चतुर्थ भाव) दांपत्य भाव (सप्तम भाव) आयु भाव (अष्टम स्थान) तथा शैय्या सुख भाव (द्वादश स्थान) में पाप ग्रहों की स्थिति दांपत्य जीवन के लिये दुःखद कही गयी है। अष्टम भाव से वैधव्य, लग्न से शरीर सुख, सप्तम से सौभाग्य तथा पंचम से संतानोत्पत्ति का विचार होता है। लग्नस्थ पाप ग्रह शरीर को रोगी करते हैं। वे शरीर के लिए कष्टकारक होते हैं। अष्टम भाव पति/पत्नी का मारक स्थान है। इस स्थान में पाप ग्रहों का होना आयु के लिए हानिकारक है।

कालशर्प दोष के निवारण के लिए रुद्राभिषेक :पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003


कालशर्प दोष के निवारण के लिए रुद्राभिषेक 22 दिसम्बर 2014 को निर्धारित किया गया है श्री राम हर्षण शांति कुञ्ज संस्था द्वारा शिव शक्ति मंदिर यमुना विहार , दिल्ली में कालशर्प दोष के निवारण के लिए रुद्राभिषेक का विशाल आयोजन किया जा रहा है , कृपया नाम पता गोत्र समय से पूर्व बता कर पूजन में भाग लेने का समय निर्धारित करे पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003

सफलता और असफलता :- Astrologer Kaushal 09968550003


सफलता और असफलता आत्मविश्वास सफलता का प्रथम रहस्य है जिनके अंदर आत्मविश्वास नहीं है तो सफलता की राह में बहुत देर से आते है एक सफल इन्शान के पीछे उसका आत्मविश्रास होता है जिन्हे खुद पर भरोसा है उसके लिए कुछ भी मुस्किल नहीं है प्रायः असफलता जीवन में तभी आती है जब इन्शान दो नावों पर सवार होता है , असफल व्यक्ति समय नष्ट करते हुए, अपनी परेशानियां बढ़ा लेते हैं जिसे समय की चिंता नहीं है वो ही असफल है समय भी उसी का साथ देता है जो समय के साथ चले इन्शान एक बार असफल हो जाये तो उसे चिंता नहीं करनी चाहिए , जब भी असफल हों, तो स्वयं से पूछें कि आपने कितनी बार प्रयास किया और कितनी बार निराश हुए। इससे आप अपनी दृढ़ता परख सकते हैं। यह एक कड़वी सच्चाई है कि सफलता का हमारी दृढ़ता से गहरा नाता है। इसे पकडे रहेंगे तो दुनिया में बड़े-से-बड़ा काम कर सकते हैं। केवल एक या दो पराजय को, अंतिम पराजय मान लेने की गलती न करें। असफलता आपको अपनी कमियों से ऊपर उठा कर, दोबारा कोशिश करने का अवसर देती है। आप एक असफल व्यक्ति हैं। जब तक आप में दोबारा कोशिश करने की ताकत है, तब तक आप स्वयं को असफल नहीं मान सकते। लोग असफलताओं से ऊपर उठ कर ही तो सफल होते हैं।

प्रार्थना में अद्भुत शक्ति समाहित है :- पंडित कौशल पाण्डेय 0996855000


प्रार्थना में अद्भुत शक्ति समाहित है :- पंडित कौशल पाण्डेय प्रायः सभी धर्मो में प्रार्थना , दुआ करना बताया गया है यह ब्रह्माण्ड में सबसे तेज गति से चलती है समूह में की गई प्रार्थना तुरंत चमत्कार दिखती है , सच्चे मन से की गई प्रार्थना ईश्वर को भी स्वीकार होती है , प्रार्थना ईश्वर से जोड़ने का काम करती है, ईश्वर से सच्चे दिल से निवेदन करना ही प्रार्थना है हृदय में जैसे भाव उठेंगे, ईश्वर तक प्रार्थना उसी रूप में फलीभूत होगी। आप ईश्वर के प्रति जिस भावना से प्रार्थना करते हैं, ईश्वर भी उसी रूप में उसे स्वीकार करता है। अत: मन तथा हृदय का पवित्र होना नितांत ही जरूरी है। प्रायः स्कूलों में एक प्रार्थना होती है - इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमज़ोर हो न हम चलें नेक रस्ते पे हमसे भूल कर भी कोई भूल हो न.. जब हमें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा हो और हम अगर सच्चे मन से प्रार्थना करें तो हमें ईश्वर से मार्गदर्शन प्राप्त होता है। कैसे करें प्रार्थना : ईश्वर, भगवान, देवी-देवता या प्रकृति के समक्ष प्रार्थना करने से मन और तन को शांति मिलती है। मंदिर, घर या किसी एकांत स्थान पर खड़े होकर या फिर ध्यानमुद्रा में बैठककर दोनों हाथों को नमस्कारमुद्रा में ले आए। अब मन-मस्तिष्क को एकदम शांत और शरीर को पूर्णत: शिथिल कर लें और आंखें बद कर अपना संपूर्ण ध्यान अपने इष्ट पर लगाएं। 15 मिनट तक एकदम शांत इसी मुद्रा में रहें तथा सांस की क्रिया सामान्य कर दें। प्रार्थना से मन स्थिर और शांत रहता है। इससे क्रोध पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इससे स्मरण शक्ति और चेहरे की चमक बढ़ जाती है। प्रतिदिन इसी तरह 15-20 मिनट प्रार्थना करने से व्यक्ति अपने आराध्य से जुड़ने लगता है और धीरे-धीरे उसके सारे संकट समाप्त होने लगते हैं। प्रार्थना से मन में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है तथा शरीर निरोगी बनता है।

क्यों किया जाता है पूर्णिमा का व्रत :- पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003

क्यों किया जाता है पूर्णिमा का व्रत :- पंडित कौशल पाण्डेय मार्गशीर्ष की पूर्णिमा के दिन श्री दत्तात्रेय जयंती मनाई जाती है।भगवान श्री दत्तात्रेय जयंती के पावन अवसर पर सभी भक्तों को शुभ कामनाएं। ब्रह्म, विष्णु व महेश के अंशावतार महर्षि दत्तात्रेय के बाल रूप का पूजन भी 6 दिसंबर को किया जायेगा । मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान शास्त्रों में बताया गया है। सूर्य से चन्द्र का अन्तर जब 169° से 180° तक होता है, तब शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा रहती है। पूर्णिमा के स्वामी स्वयं चन्द्र देव हैं। पूर्णिमान्त काल में सूर्य एवं चन्द्र एकदम आमने-सामने (समसप्तक) होते हैं। इसका विशेष नाम ‘सौम्या’ है। यह पूर्णा तिथि है। इसे 'राका' तथा 'अनुमिति' भी कहते हैं। इसी तिथि को शुक्ल पक्ष का अन्त होता है। पूर्णिमा तिथि की दिशा वायव्य है। यदि इस दिन एक समय भोजन करके पूर्णिमा, चंद्रमा अथवा सत्यनारायण का व्रत करें तो सब प्रकार के सुख, सम्पदा और श्रेय की प्राप्ति होती है। प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि को सत्यनारायण व्रत रखा जाता है, कभी-कभी यह व्रत चतुर्दशी तिथि में भी रखा जाता है क्योंकि चन्द्रोदय कालिक एवं प्रदोषव्यापिनी पूर्णिमा ही व्रत के लिए ग्रहण करनी चाहिए. सत्यनारायण व्रत में कथा, स्नान-दान आदि का बहुत महत्व माना गया है. इस व्रत में सत्यनारायण भगवान अर्थात विष्णु जी की पूजा की जाती है. सारा दिन व्रत रखकर संध्या समय में पूजा तथा कथा की जाती है. पूजा के उपरान्त भोजन ग्रहण किया जाता है. मान्यता यह भी है कि इस दिन व्यक्ति जो कुछ दान करता है वह उसके लिए स्वर्ग में संरक्षित रहता है जो मृत्यु लोक त्यागने के बाद स्वर्ग में उसे पुनःप्राप्त होता है। यदि इस पूर्णिमा के दिन भरणी नक्षत्र हो तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है, अगर रोहिणी नक्षत्र हो तो इस पूर्णिमा का महत्व कई गुणा बढ़ जाता है। इस दिन कृतिका नक्षत्र पर चन्द्रमा और बृहस्पति हों तो यह महापूर्णिमा कहलाती है। कृतिका नक्षत्र पर चन्द्रमा और विशाखा पर सूर्य हो तो “पद्मक योग” बनता है जिसमें गंगा स्नान करने से पुष्कर से भी अधिक उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014

दीपावली के दिन किये जाने वाले प्रयोग - पंडित कौशल पाण्डेय +919968550003

दीपावली के दिन किये जाने वाले प्रयोग - पंडित कौशल पाण्डेय +919968550003 



दीपावली पर प्राप्त करे सिद्ध ‘श्री यंत्र’, बीसा यन्त्र और हत्था जोड़ी @ 2100 दीपावली के पावन पर अनेक प्रकार के यन्त्र और तंत्र सिद्ध किये जाते है जैसे लक्ष्मी यन्त्र , बीसा यन्त्र , श्री यन्त्र , कुबेर यन्त्र , सियार सिंगी , हत्था जोड़ी, शंख , जुड़वाँ छुहारा , एकाक्षी नारियल , गोमती चक्र आदि की विधिवत पूजा और मंत्र जाप से आप भी अपने मनोरथ सिद्ध कर सकते है , ऋद्धि-सिद्धि के स्वामी गणेश और धन की देवी लक्ष्मी हैं। इन दोनों का संयुक्त यंत्र श्री यंत्र कहलाता है। इस दिन इस यंत्र की स्थापना से घर में धन-संपत्ति की कमी नहीं रहती है। दीपावली पर फैक्टरी , दुकान आदि में ‘श्री यंत्र’, और ‘कुबेर यंत्र’ की विधिवत स्थापना करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है,

 लक्ष्मी पूजन का समय स्थिर लग्न में निर्धारित किया जाता है। 
वृष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ ये चार स्थिर लग्न हैं। 
दीपावली के समय रात्रि में वृष और सिंह लग्न पड़ता है वृष लग्न संध्या के कुछ उपरांत पड़ता है एवं सिंह लग्न मध्यरात्रि के आस-पास। वृष की अपेक्षा सिंह अधिक प्रभावशाली लग्न है। लेकिन अष्टम और द्वादश भावों की शुद्धि पर ध्यान देना चाहिए अर्थात ग्रहों की स्थिति के अनुसार अष्टम या द्वादश भाव में कोई पापी ग्रह स्थित न रहे। वही लग्न अपेक्षाकृत अधिक उपयुक्त माना जाता है। 
 यदि दोनों लग्न शुद्ध हो तो किसी भी व्यक्ति को सिंह लग्न में लक्ष्मी की पूजा करनी चािहए। यदि वृष लग्न शुद्ध हो एवं सिंह लग्न अशुद्ध, तो वृष लग्न में ही लक्ष्मी पूजन करना ठीक होता है। यदि दोनों लग्न अशुद्ध हों, तो सिंह लग्न में पूजा करनी चाहिए। अधिकांश व्यापारीगण दीपावली की रात्रि में सिंह लग्न के अंतर्गत ही लक्ष्मी पूजा किया करते हैं। वैदिक काल से लेकर वर्तमान काल तक लक्ष्मी का स्वरूप अत्यंत व्यापक रहा है। ऋग्वेद की ऋचाओं में ‘श्री’ का वर्णन समृद्धि एवं सौंदर्य के रूप में अनेक बार हुआ है। 

अथर्ववेद में ऋषि, पृथ्वी सूक्त में ‘श्री’ की प्रार्थना करते हुए कहते हैं ‘‘श्रिया मां धेहि’’ अर्थात मुझे ‘‘श्री’’ की संप्राप्ति हो। श्री सूक्त में ‘श्री’ का आवाहन जातवेदस के साथ हुआ है। 

‘जातवेदोमआवह’ जातवेदस अग्नि का नाम है। अग्नि की तेजस्विता तथा श्री की तेजस्विता में भी साम्य है। विष्णु पुराण में लक्ष्मी की अभिव्यक्ति दो रूपों में की गई दीपावली का सामान्य परिचय लक्ष्मी पूजा के उत्सव के रूप में है। समुद्र मंथन के समय 14 रत्न निकले थे, 

जिनमें पहले रत्न लक्ष्मी अर्थात् ‘श्री’ के प्रकट होने की अंतर्कथा वाला प्रसंग दीपावली का प्रमुख संदर्भ है। पौराणिक महत्व के साथ यह एक व्यावहारिक सच्चाई भी है कि लक्ष्मी की प्रसन्नता सभी के लिए अभीष्ट है। धन वैभव हर किसी को चाहिए। इसलिए उसी अधिष्ठात्री शक्ति की पूजा-आराधना के लिए दीपावली का महापर्व व्यापक रूप से प्रचलित है। दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन , श्री सूक्त का पाठ और कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्र का जाप और हवन करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होगे , 

निम्न मंत्रो की 11 माला करे इसके पश्चात किसी 108 बार निम्न मंत्र बोलकर हवन करना चाहिए मंत्र: ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र: ऊँ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।। मंत्र: ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ऊँ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्री ऊँ मंत्र: ऊँ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र: ऊँ श्रीं श्रियै नमः दीपावली की अर्द्ध रात्रि में 11 माला ‘‘ऊँ ऐं ह्रीं कलीं चामुण्डायै विच्चे’ का जप करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। जानिए कुछ अनुभूत प्रयोग 
 * दीपावली की सुबह को गन्ने की जड़ को लाकर रात्रि को लक्ष्मी पूजन में इसकी भी पूजा करने से धन लाभ मिलता है। 
* दीपावली के शुभ मुहूर्त से प्रारम्भ करके प्रत्येक अमावस्या को किसी अपंग या विकलांग भिखारी को भोजन कराएं। धन-समृद्धि में सर्वदा ’वृद्धि होती रहेगी। 
 * दीपावली के दिन पति-पत्नी सुबह विष्णु मंदिर में एक साथ जाएं और वहां लक्ष्मी को वस्त्र चढ़ाएं, धन की कमी नहीं रहेगी। लक्ष्मी पूजन के समय लक्ष्मी को कमल अर्पित करें और कमल गट्टे की माला से जाप करें, लक्ष्मी अधिक प्रसन्न होती है। 
* दीपावली वाले दिन दोपहर के समय पीपल के पेड़ की छाया में खड़े होकर चीनी, दूध और घी मिलाकर उसे उस वृक्ष की जड़ में डालंे, अभूतपूर्व आर्थिक समृद्धि होगी। यदि आप का पैसा कहीं फंस गया है तो दीपावली के दिन प्रातःकाल जल में लाल मिर्च के 21 बीज डालकर सूर्य को अर्पित करें। आप का फंसा हुआ पैसा निकल आयेगा। 
* दीपावली के दिन बहेड़ा वृक्ष के फल की पूजा कर के लाल वस्त्र में रखने से धन की वृद्धि होती है। 
* सिंदूर, सात कौड़ी, कमल के फूल व श्री यंत्र को किसी चाँदी के पात्र में रख कर दीपावली की रात्रि में अपने धन स्थान पर प्रतिष्ठापित करें, आर्थिक उन्नति की निरंतरता सर्वदा बनी रहेगी। 
* दीपावली के शुभ मुहूर्त में साबुत नारियल को चमकीले लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपने धन-स्थान पर प्रतिष्ठापित करें। आर्थिक समृद्धि सर्वदा बनी रहेगी। 
* दीपावली के दिन गोधूलि काल में तुलसी के पौधे को जल अर्पित करने के पश्चात् उसके समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करें तथा इस प्रक्रिया को सात शुक्रवार तक दोहराएं। इस दौरान धूप, अगरबत्ती आदि का प्रयोग अवश्य करें, धन-समृद्धि की वृद्धि का क्रम सर्वदा चलता रहेगा। 
* दीपावली के शुभ मुहूर्त में तीन पीली कौड़ी, तीन कमलगट्टे व एक साबुत सुपारी को लाल रंग के कपड़े में लपेट कर तिजोरी या धन-स्थान पर स्थापित करें तथा प्रत्येक शुक्रवार को इसे धूप व अगरबत्ती दिखाया करें। ख़ज़्ााना सर्वदा भरा रहेगा। 
* कर्ज से मुक्तिः- दीपावली की रात्रि में अशोक के वृक्ष के समक्ष गायं के घी का दीपक प्रज्वलित करें तथा इस प्रक्रिया को नित्य सात रात्रि तक दोहराते रहें। शीघ्र ही कर्ज से मुक्ति मिलने लगेगी। 
* दीपावली के शुभ मुहूर्त में कौड़ी व हरसिंगार की जड़ को पीले कपड़े में लपेटकर ताबीज स्वरूप गले या अपनी दाहिनी भुजा में धारण करें। शीध्र ही कर्ज उतरने लगेगा। 
* पारिवारिक-समृद्धिः- दीपावली की रात्रि में परिवार के सभी सदस्यों के सिर के ऊपर से काले तिल को सात बार उतार कर घर की पश्चिम दिशा की ओर फेंक दें। ऐसा करने से पारिवारिक सुख पर आने वाली कोई भी नकारात्मक बला शीध्र ही उतर जाती है। 
* दीपावली की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल के दीपक को प्रज्वलित करें तथा इस प्रक्रिया को नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार को दोहराते रहें। ऐसा करना पारिवारिक समृद्धि के लिए अत्यंत लाभप्रद होता है। 
* दीपावली की रात्रि घर के प्रत्येक कमरे में शंख व डमरू बजाएं, घर में व्याप्त कोई भी नकारात्मक ऊर्जा शीघ्र ही समाप्त हो जाएगी। दीपावली पूजन के बाद शंख और डमरू बजाने से दरिद्रता जाती है और लक्ष्मी आती है। 
* शत्रु से सुरक्षाः- दीपावली की रात्रि एक मुट्ठी उड़द के दानों पर शत्रु के नाम का मनन करके उन्हंे किसी निर्जन स्थान पर दबा दें तथा उस के ऊपर नींबू निचोड़ दें। शत्रु का क्रोध समाप्त हो जाएगा। 
* दीपावली की रात्रि एक मुट्ठी शक्कर व तिल मिश्रित करें तथा शत्रु के नाम का मनन कर के उसे किसी निर्जन स्थान पर दबा दें। शत्रु के हृदय में आप के प्रति करूणा उत्पन्न होने लगेगी। 
* दीपावली की रात्रि एक साबुत नींबू के ऊपर शत्रु का नाम लिखकर किसी बहते दरिया में प्रवाहित कर दें। शत्रु के हृदय में मित्रता के भाव उत्पन्न होने लगेगें। दीपावली के शुभ मुहूर्त में पीपल की जड़ को अभिमंत्रित करें तथा उसे चांदी के ताबीज़्ा में डाल कर गले में धारण करें। आपसी शत्रुता प्रेम में बदलने लगेगी।

शुभ मुहूर्त में करे दीपावली पूजन :- पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003

शुभ मुहूर्त में करे दीपावली पूजन :- पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003 कार्तिक कृष्ण अमावश्या दिन गुरुवार को श्री महालक्ष्मी पूजन किया जायेगा , इस बार दीपावली में विशेष संयोग बन रहा है, जो राज्य व देश के लिए उत्तम है. गुरुवार को शाम चार बजे चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर रहा है. साथ ही तुला राशि में सूर्य, चंद्र, शुक्र व शनि चार ग्रहों की युति हो रही है. शनि उच्च राशि का और सूर्य नीच राशि का है. हालांकि उच्च ग्रह के साथ नीच ग्रह की युति भी फलदायक होती है. इससे शनि के साथ सूर्य भी उत्तम फल देनेवाला है. दीपावली में अमावस्या तिथि, प्रदोष काल, शुभ लग्न व चौघडि़या मुहूर्त का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्यास्त 5.37 बजे होगा. इस अवधि से लेकर 8.14 बजे तक प्रदोष कल रहेगा. इस समय दीपावली पूजन करना अति उत्तम रहेगा. साथ ही प्रदोष काल के स्थिर लग्न में पूजन करना उत्तम है. जो शाम 6.41 बजे से 8.37 बजे तक रहेगा. इस समय प्रदोष काल व स्थिर लग्न के साथ होने से पूजा करना शुभ फलदायी है. इस दिन अमावश्या तिधि मध्यरात्रि उपरांत 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगी , चित्रा नक्षत्र रात्रि 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगा , गुरुवार को चित्रा से बना चर योग सर्वसिद्धिदायक रहेगा। आज के दिन राहुकाल दिन में 1:30 pm से 3pm बजे तक रहेगा *शुभ मुहूर्त में करे दीपावली पूजन* इस दिन गृहस्थ और व्यापारी दोनों वर्गों के लोग पूजा करते हैं. व्यापारी इस दिन बही-खाता बदलते हैं, वहीं, गृहस्थ प्रदोष काल में महालक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं. शास्त्रों के अनुसार दीपावली में गोधूलि लग्न से आरंभ होनेवाली पूजा महानिशिथ काल अर्थात अर्धरात्रि तक की जाती है. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार स्थिर लग्न में वृष , सिंह, वृश्चिक, कुम्भ ये चार लग्न पूजा के लिए सर्वोत्तम समय माना गया है. गुरुवार के दिन अमावश्या होने के कारण आज धनु लग्न में पूजा करना व्यापारी वर्ग के लिए शुभ है क्योंकी धनु राशि का स्वामी गुरु को माना गया है धनु लग्न 10:37 से 12:41 तक है मीन लग्न 15:45 से 17:21 तक है चर का चौघड़िया भी 10:41 से शुरू होगा जो पूजा और हवन के लिए शुभ समय है मकर लग्न 12:41 से 14:25 तक रहेगा, जिसमे लाभ अमृत का चौघड़िया श्रेष्ठा तो राहुकाल नष्ट रहेगा लग्नेश शनि कर्म और कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी करेगा साथ ही लग्न पर उच्च गुरु का प्रभाव और भी शुभ है कुम्भ लग्न 14:25 से 15:54 तक रहेगा साथ ही दोपहर 3 बजे राहु काल समाप्त हो जायेगा घर में दीपावली पूजन और रात्रि के लग्न मुहूर्त ---- दीपावली की रात्रि बेला में अमृत, चर , रोग, काल, लाभ , उद्वेग , शुभ और अमृत के 8 चौघड़िया मुहूर्त आयेगे सायंकाल 17:40 से अमृत का चौघड़िया शुरू होगा 19:15 से चर का चौघड़िया ,20:52 से रोग का और 22:28 से काल का , 24:4 से लाभ का चौघड़िया शुरू होगा जो की रात्रि 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा मेष लग्न सायं 17:21 से प्रारम्भ वृष लग्न रात्रि 18:58 से चर का चौघड़िया और वृष राशि दोनों का स्वामी शुक्र है , इस लग्न में पूजा करना और भी शुभ है मिथुन लग्न रात्रि 20:55 से प्रारम्भ होकर 23:9 तक रहेगा लग्नेश बुध राहु से ग्रसित है साथ ही रोग का चौघड़िया 20:52 से शुरू होगा जो उतना शुभ नहीं होता है , इसके लिए पहले बुध का पूजन कराकर दीपावली का पूजन करने से शुभ परिणाम मिलेंगे कर्क लग्न 23:09 से प्रारम्भ होकर रात्रि 01:28 रहेगा , इस समय माँ लक्ष्मी का समुद्र से पादुर्भाव हुआ था जी निशिथकाल माना गया है इस समय घर में माँ लक्ष्मी का पूजन और हवन करने से माँ लक्ष्मी का भंडार हमेशा भरा रहता है इस वर्ष प्रदोष काल सूर्यास्त के 6 घटी अर्थात रात्रि 20: 4 तक महालक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है. उसके बाद तांत्रिक जगत व मंत्र सिद्धि के लिए सिंह लग्न में पूजा करना उत्तम माना गया है, जो अर्धरात्रि 1.28 बजे से प्रारम्भ होगा दीपावली के इस पर्व पर प्रकाश की प्रत्येक किरण आपके जीवन में स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशियों की स्वर्णिम सौगात व सन्देश लाये, यही मेरी शुभ कामना ... मंगलकामनाओं सहित दीपावली के पावन पर्व की आपको सपरिवार बधाई व हार्दिक शुभकामनाएँ. पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003

Pandit Kaushal Pandey

पित्र दोष कारन और निवारण :- कौशल पाण्डेय +919968550003

पित्र दोष कारन और निवारण :- कौशल पाण्डेय +919968550003  ज्योतिष शास्त्र में अनेक योग ऐसे है कि उनसे पता चलता है कि हमारे जीवन में जन्म से पू...