प्यासे परिंदो को पानी पिलाये :- पंडित कौशल पाण्डेय +919968550003
जो लोग ऐसे शुभ कार्य करते हैं उनकी 7 पीढ़ियों तक लक्ष्मी मेहरबान रहती इतनी महिमा बताई गई है।
राशियों के हिसाब से चिड़यों को या पशुओं को किस रंग का पदार्थ दान करे -
मेष , वृश्चिक , सिंह राशि वाले लाल पदार्थ का दान करे
वृष , कर्क ,तुला राशि वाले सफ़ेद पदार्थ का दान करे
मिथुन और कन्या राशि वाले हरे पदार्थ का दान करे
धनु और मीन राशि वाले पीले पदार्थ का दान करे
मकर और कुम्भ राशि वाले काले पदार्थ का दान करे
रोगी के लिए जौ और सतनाजा का दान उत्तम रहता है
कर्ज मुक्ति के लिए जिसे इन्शान के ऊपर कर्ज है वो अपनी नाम राशि के अनुसार पदार्थ ले उसे एक मिटटी के बर्तन में रात को भिगोकर सिरहाने रखे और अगले दिन उसे कबूतरों को खिलाये।
गाय को चारा खिलाना :- कई लोग भोजन बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकालते है और एक रोटी गाय को खिला देते है अपना तो भर पेट भोजन कर लिए और गऊ माता को सिर्फ एक रोटी किसी भी जीव को जब भी भोजन कराओ भरपेट कराओ इससे अच्छा तो कराओ ही न इसलिए गाय को रोटी के साथ हरा चारा या भूस डाले जिससे उसकी भूख मिट सके और आप को उसका पूर्ण फल मिले।
घर में अगर अगर बरक्कत नहीं हो रही है तो करे यह उपाय :- सवा किलो आंटा ले उसमे घी मिलाकर कड़ाही में भून ले इसके बाद जब वो ठंडा हो जाये तो उसमे लाल शक्कर मिलाये और परिवार के जितने सदस्य है उन सभी का हाँथ लगवाकर उसे किसी जार में रख दे और और परिवार का कोई भी सदस्य रोज 41 तक उस जार से थोड़ा थड़ा आंटा चीटिंयों को खिलाये ऐसा करने अवश्य धन धान्य की वृद्धि होगी।
जिनकी कुंडली में शनि की दशा या शनि की साढ़ेसात्ति चल रही है ऐसे लोग कौवे या कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगाकर हर शनिवार को खिलाये
प्रसिद्धि पाने के लिए मछलियों को और कछुये को चारा डाले ,
कोई भी उपाय करे उसे लगातार करे घर का कोई भी सदस्य किसी के भी निमित्त उपाय कर सकता है काम से काम 40 या 41 दिन दान करने से सिर्फ एक पीढ़ी का नहीं बल्कि सात पीढिय़ों तक का कल्याण होता है।
आशा है की आप सब मेरे इस उपाय से अवश्य लाभ प्राप्त करेंगे अधिक जानकारी या कोई भी सुझाव के लिए संपर्क कर सकते है
अधिक जानकारी के लिए मिले अथवा संपर्क करे
पंडित कौशल पाण्डेय
श्री राम हर्षण शांति कुञ्ज , दिल्ली
+919968550003

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें